21.2 C
Dehradun, IN
October 20, 2026
Rashtra Purodha
उत्तराखंडदेहरादून

चकराता में बड़ा हादसा: लालपुल के पास 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल

देहरादून, 29 अगस्त 2026। चकराता क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सहिया से पहले लालपुल के पास एक टाटा टियागो कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 35 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, डायल-112 के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना मिली थी कि लालपुल के पास एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया है और उसमें कुछ लोग फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ चकराता से उप निरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि टाटा टियागो कार संख्या DL9C 8092 सड़क से करीब 35 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि तीन को सामान्य चोटें आईं।

एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय कर खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांचों घायलों तक पहुंच बनाई और उन्हें सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

घायलों का विवरण

  • रोहन कुमार (23 वर्ष) — निवासी नई दिल्ली
  • अभिषेक दुबे (26 वर्ष) — निवासी रोहिणी, दिल्ली
  • अभिषेक (26 वर्ष) — निवासी नोएडा, उत्तर प्रदेश
  • शिवानी सिंह (22 वर्ष) — निवासी वाराणसी, उत्तर प्रदेश
  • प्रिन्स राज (22 वर्ष) — निवासी वाराणसी, उत्तर प्रदेश

समय पर एसडीआरएफ और पुलिस टीम के पहुंचने से सभी घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाल लिया गया। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related posts

उत्तराखंड के 15 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद में आईसीएमआर-राष्ट्रीय पोषण संस्थान का किया दौरा

Rashtra Purodha

देहरादून में फिर पकड़े गए दो छात्र, 8.73 ग्राम MDMA के साथ गिरफ्तार

Rashtra Purodha

खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

Rashtra Purodha

Leave a Comment