17.5 C
Dehradun, IN
October 19, 2026
Rashtra Purodha
अपराधउत्तराखंडदेहरादून

नेहरू कॉलोनी में मारपीट और हंगामा: यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल समेत चार हिरासत में

देहरादून। हरिद्वार बायपास रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और हंगामा करने के मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने कंटेंट क्रिएटर/यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, चारों पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने का आरोप है। मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि हरिद्वार बायपास रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास कुछ युवक आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना नेहरू कॉलोनी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर पुलिस को अनुराग डोभाल और उसके साथियों द्वारा राज सिंह चौहान के साथ मारपीट किए जाने की जानकारी मिली। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर बाईपास चौकी ले आई।

पुलिस का कहना है कि चौकी पर दोनों पक्षों से बातचीत के दौरान अनुराग डोभाल, अभिषेक, अभय चौधरी और कुर्बान एक बार फिर राज सिंह चौहान के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ने लगी और मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।

स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने चारों व्यक्तियों को धारा 170 BNSS के तहत नियमानुसार हिरासत में लिया। वहीं, मारपीट में घायल राज सिंह चौहान को मेडिकल परीक्षण के लिए दून अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, राज सिंह चौहान की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अनुराग डोभाल समेत अन्य आरोपियों के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।

हिरासत में लिए गए व्यक्तियों का विवरण

  1. अनुराग डोभाल, पुत्र जगदंबा डोभाल, निवासी मोना शेट्टी होम, ओ टावर, फ्लैट नंबर 201, खरड़, चंडीगढ़, उम्र 29 वर्ष।
  2. अभिषेक, पुत्र सतीश कुमार, निवासी घाट खेड़ा, थाना रामपुर मनिहारन, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 22 वर्ष।
  3. अभय चौधरी, पुत्र संजीव कुमार, निवासी बहादारपुर जट, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष।
  4. कुर्बान, पुत्र शराफत, निवासी गढ़ी बेसक, थाना सनोली, जिला पानीपत, हरियाणा, उम्र 23 वर्ष।

पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक विनय मोहन द्विवेदी, चौकी प्रभारी बाईपास
  • हेड कांस्टेबल सतेन्द्र
  • कांस्टेबल हितेश कुमार
  • PRD प्रमोद

Related posts

सीएम के आश्वासन के बाद 17 दिनों से चल रहा बनचौरा का धरना समाप्त

Rashtra Purodha

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ

Rashtra Purodha

देवप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी वैगनआर, दो की मौत और तीन घायल

Rashtra Purodha

Leave a Comment