17.5 C
Dehradun, IN
October 19, 2026
Rashtra Purodha
उत्तराखंडदेहरादून

चारधाम हेली सेवा की टिकट बुकिंग आज से, शाम 3 बजे खुलेगी विंडो

16 अक्टूबर से 9 नवंबर तक की यात्रा के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग, फर्जी वेबसाइटों और एजेंटों से सतर्क रहने की अपील

देहरादून। चारधाम यात्रा पर हेलीकॉप्टर से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। 16 अक्टूबर से 9 नवंबर तक की यात्रा के लिए हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू होगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के अनुसार, भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के अधिकृत पोर्टल पर दोपहर 3 बजे से बुकिंग विंडो खुल जाएगी।

यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि चारधाम हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग केवल आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से ही की जा सकेगी। श्रद्धालु इस पोर्टल पर जाकर अपनी यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।

फर्जी वेबसाइटों और एजेंटों से रहें सावधान

हेली टिकटों की बुकिंग के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से बचने के लिए अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की है। यात्रियों को किसी भी अनधिकृत एजेंट, व्यक्ति या फर्जी वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक न करने की सलाह दी गई है। साथ ही, सोशल मीडिया पर साझा किए जाने वाले संदिग्ध लिंक से बचने और टिकट बुक करने से पहले वेबसाइट की प्रामाणिकता जांचने को कहा गया है।

श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे केवल अधिकृत पोर्टल का उपयोग करें, ताकि चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी से बचा जा सके।

Related posts

सीबीआई का ऑपरेशन चक्र-VI: डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर देशव्यापी वार

Rashtra Purodha

विश्व बैंक समूह के प्रबंध निदेशक ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट का किया भ्रमण

Rashtra Purodha

पटेलनगर में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Rashtra Purodha

Leave a Comment