16.3 C
Dehradun, IN
October 19, 2026
Rashtra Purodha
उत्तराखंडदेहरादून

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

देहरादून। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व का शुभारंभ होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति और समृद्ध जीवन की प्रार्थना की। उन्होंने इस पावन पर्व पर सभी के जीवन में सकारात्मकता, खुशहाली और समृद्धि बनी रहने की कामना की।

शारदीय नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना को समर्पित है। इन नौ दिनों में श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-शांति एवं कल्याण की प्रार्थना करते हैं।

Related posts

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील

Rashtra Purodha

उत्तराखंड एसटीएफ ने 15 दिनों में साइबर ठगी के 1.98 करोड़ रुपये बचाए, 1930 हेल्पलाइन से मिली मदद

Rashtra Purodha

उत्तराखंड के 15 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद में आईसीएमआर-राष्ट्रीय पोषण संस्थान का किया दौरा

Rashtra Purodha

Leave a Comment