17.5 C
Dehradun, IN
October 19, 2026
Rashtra Purodha
उत्तराखंड

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर सीएम धामी ने हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती

हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ मां गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां गंगा से प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा पूरी की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त कर राष्ट्र की उन्नति, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की कामना की।

गंगा तट पर आयोजित हुई मंत्रिमंडल की बैठक

हरकी पैड़ी पर पूजा-अर्चना और आरती के बाद मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हरिद्वार के गंगा तट पर स्थित मेला नियंत्रण भवन में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ मां गंगा की पूजा-अर्चना की।

जनपदों तक शासन पहुंचाने की पहल को मिल रही गति

धामी सरकार प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मंत्रिमंडल की बैठकें आयोजित कर शासन को स्थानीय स्तर तक पहुंचाने की पहल को आगे बढ़ा रही है। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय आवश्यकताओं, स्थानीय विकास और जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देना है।

इससे पहले चम्पावत जिले के बनबसा में भी मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। अब हरिद्वार में कैबिनेट बैठक का आयोजन इसी पहल की अगली कड़ी माना जा रहा है।

सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में मंत्रिमंडल की बैठकें आयोजित कर स्थानीय समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर शासन स्तर पर चर्चा की जाए तथा जनहित से जुड़े निर्णयों को गति दी जा सके।

Related posts

अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो कार, एक की मौत, दो घायल

Rashtra Purodha

हरिद्वार में आज होगी धामी कैबिनेट की बैठक, कुंभ-2027 की तैयारियों पर रहेगा फोकस

Rashtra Purodha

देहरादून में दर्दनाक हादसा: जनरेटर रूम में बेहोश मिले दो इंजीनियर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Rashtra Purodha

Leave a Comment