17.5 C
Dehradun, IN
October 19, 2026
Rashtra Purodha
अपराधउत्तराखंडदेहरादून

दून पुलिस का सत्यापन अभियान: 900 से अधिक लोगों का सत्यापन, 66 भवन स्वामियों पर कार्रवाई

देहरादून । अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए दून पुलिस ने गुरुवार को पटेलनगर और रायपुर थाना क्षेत्रों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान 900 से अधिक किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। वहीं, किरायेदारों और घरेलू सहायकों का सत्यापन नहीं कराने सहित अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर 66 भवन स्वामियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 6.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने पूर्व में आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे और जमानत पर चल रहे 23 आरोपियों का भी भौतिक सत्यापन किया। पुलिस ने उन्हें आपराधिक गतिविधियों में दोबारा शामिल पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

अभियान के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे 30 व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पुलिस ने उनकी पहचान और पृष्ठभूमि से संबंधित जानकारी की जांच की।

एसएसपी ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने, किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन सुनिश्चित करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस के अनुसार, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related posts

काशीपुर में तीन मंजिला मकान से गिरकर विवाहिता की मौत, पति पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप

Rashtra Purodha

चुनावी तैयारियों को लेकर भाजपा की संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ बैठक, सीएम धामी हुए शामिल

Rashtra Purodha

जनता के द्वार पहुंच रही धामी सरकार, चम्पावत के बाद हरिद्वार में होगी कैबिनेट बैठक

Rashtra Purodha

Leave a Comment