15 C
Dehradun, IN
November 29, 2026
Rashtra Purodha
उत्तराखंड

हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, टापू पर फंसे 35 लोगों का SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

भीमगोड़ा बैराज से पानी का प्रवाह बढ़ने के बाद बिगड़े हालात, SDRF, जल पुलिस और PAC की संयुक्त टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान

हरिद्वार। हरिद्वार में भीमगोड़ा बैराज से पानी का प्रवाह बढ़ने के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के पीछे स्थित एक टापू पर अचानक जलस्तर बढ़ने से करीब 30 से 35 लोग फंस गए। सूचना मिलते ही SDRF, जल पुलिस और 40वीं वाहिनी PAC की आपदा राहत टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार 31 अक्टूबर 2026 को भीमगोड़ा बैराज से पानी का प्रवाह बढ़ने के चलते टापू पर मौजूद लोग चारों ओर से पानी से घिर गए। जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण उनकी जान पर खतरा मंडराने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार आपदा कंट्रोल रूम ने SDRF से तत्काल रेस्क्यू के लिए सहायता मांगी।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF की टीम बिना देरी किए घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने के बाद SDRF, जल पुलिस और 40वीं वाहिनी PAC के आपदा राहत दल ने आपसी समन्वय के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

बढ़ते जलस्तर और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच संयुक्त टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए टापू पर फंसे सभी 30 से 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते चलाए गए इस रेस्क्यू अभियान से एक बड़ा हादसा टल गया।

रेस्क्यू अभियान की सफलता के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। आपदा राहत टीमों की तत्परता, साहस और बेहतर समन्वय की सराहना की जा रही है।

Static 1

Related posts

प्रख्यात साहित्यकार बुद्धिनाथ मिश्र से हुआ स्नेहिल मिलन, ‘राष्ट्र पुरोधा’ का प्रथम अंक भेंट किया

Rashtra Purodha

फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों से नौकरी पाने के आरोप में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, गाजियाबाद से पकड़ा गया आरोपी

Rashtra Purodha

उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों के लिए संपत्ति खरीदना-बेचना हुआ सख्त, सरकार से लेन-देन करने वालों के साथ सौदे पर अनुमति जरूरी

Rashtra Purodha

Leave a Comment