15 C
Dehradun, IN
November 29, 2026
Rashtra Purodha
उत्तराखंड

कालाढूंगी में CM धामी के दौरे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार; सरकार पर आवाज दबाने का आरोप

एथेनॉल फैक्ट्री बंद करने, प्राधिकरण से राहत और युवाओं को रोजगार देने समेत कई मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे कांग्रेस कार्यकर्ता

कालाढूंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कालाढूंगी दौरे के दौरान क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांगें रखने जा रहे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोककर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का आरोप लगाया है।

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्र की कई गंभीर समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करना चाहते थे। उनकी प्रमुख मांगों में चकलुवा स्थित एथेनॉल फैक्ट्री को बंद करना, प्राधिकरण से क्षेत्रवासियों को राहत दिलाना और बेरोजगारी की समस्या का समाधान कर स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना शामिल था।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और उनकी सुरक्षा का मुद्दा भी बेहद गंभीर है। इसके अलावा प्रदूषण, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और स्थानीय लोगों से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया जाना था।

नीरज तिवारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें मुख्यमंत्री तक पहुंचाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोककर गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं के चोटिल होने की सूचना है।

आश्वासन नहीं, मांगों पर लिखित आदेश चाहती है कांग्रेस

प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कहा कि जनता की समस्याओं को सरकार के सामने रखना और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। कांग्रेस केवल आश्वासन से संतुष्ट नहीं होगी, बल्कि क्षेत्र की सभी प्रमुख समस्याओं पर सरकार से ठोस निर्णय और लिखित आदेश चाहती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से जनहित के मुद्दों पर पार्टी का संघर्ष रुकने वाला नहीं है। क्षेत्र की जनता की समस्याओं, युवाओं के रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर कांग्रेस आगे भी अपना आंदोलन जारी रखेगी।

Static 1

Related posts

फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव

Rashtra Purodha

हल्द्वानी में 64.80 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बुलंदशहर से लाकर कर रहा था सप्लाई

Rashtra Purodha

स्वतंत्रता सेनानी कर्मवीर जयानंद भारती के भवन का होगा जीर्णोद्धार, मुख्यमंत्री घोषणा में हुआ शामिल

Rashtra Purodha

Leave a Comment