17.5 C
Dehradun, IN
October 19, 2026
Rashtra Purodha
उत्तराखंडदेहरादून

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से मिला उत्तरांचल प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल, स्मारिका ‘गुलदस्ता 2026’ भेंट की

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा के नेतृत्व में क्लब कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें उत्तरांचल प्रेस क्लब की वार्षिक स्मारिका ‘गुलदस्ता 2026’ भेंट की। मुलाकात के दौरान पत्रकारिता, प्रेस क्लब की गतिविधियों तथा पत्रकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने प्रेस क्लब की स्मारिका के प्रकाशन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। समाज को जागरूक करने, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक संवाद और बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों की रक्षा, पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने और पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता 2026’ पत्रकारिता जगत की गतिविधियों, विचारों और उपलब्धियों को एक मंच पर प्रस्तुत करने का प्रयास है। क्लब भविष्य में भी पत्रकारों के हितों और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर प्रेस क्लब महामंत्री योगेश सेमवाल, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, स्मारिका के संपादक वीरेंद्र डंगवाल ‘पार्थ’, पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, कार्यकारिणी सदस्य सुलोचना पयाल क्लब सदस्य किशोर रावत, चंद्रवीर गायत्री,मदन सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, नौकर गिरफ्तार; बकाया पैसों को लेकर हुआ था विवाद

Rashtra Purodha

भूमि विवाद से आर्थिक सहायता तक, समाधान दिवस में सुनी गईं 87 जनसमस्याएं

Rashtra Purodha

भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवती की मौत

Rashtra Purodha

Leave a Comment