17.5 C
Dehradun, IN
October 19, 2026
Rashtra Purodha
उत्तराखंड

बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, सूचना मिलते ही प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे सीएम धामी

हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय मुख्यमंत्री ने बदला हेलीकॉप्टर का रुख, प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर खेतों का किया निरीक्षण

बाजपुर, 9 अक्टूबर। उत्तराखंड के बाजपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हुई भीषण ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा। ओलावृष्टि की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने का निर्णय लिया। हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय मुख्यमंत्री ने खराब मौसम के बावजूद अपने हेलीकॉप्टर का रुख बाजपुर की ओर करवाया और प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

मुख्यमंत्री धामी ने बाजपुर पहुंचकर प्रभावित खेतों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से मुलाकात कर ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का विस्तृत आकलन प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ किसानों के साथ खड़ी है। किसानों के हितों की रक्षा करना और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभावित किसानों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। फसलों के नुकसान के आकलन से लेकर राहत उपलब्ध कराने तक सभी आवश्यक कार्रवाई तत्परता और संवेदनशीलता के साथ की जाए।

Related posts

उत्तराखंड एसटीएफ ने 15 दिनों में साइबर ठगी के 1.98 करोड़ रुपये बचाए, 1930 हेल्पलाइन से मिली मदद

Rashtra Purodha

रायपुर स्टेडियम में मासूम शर्मा के कार्यक्रम का उक्रांद ने विरोध किया

Rashtra Purodha

देहरादून: पटेलनगर में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 35 भवन स्वामियों पर 3.50 लाख रुपये का जुर्माना

Rashtra Purodha

Leave a Comment