21.2 C
Dehradun, IN
November 29, 2026
Rashtra Purodha
उत्तराखंडदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसंवाद के दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि विवाद, आर्थिक सहायता, पेंशन और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर मामलों का शीघ्र निस्तारण कराने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता है। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और आमजन को सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।

‘धन्य धन्य धामी जी’ गीत एवं पोस्टर का विमोचन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘धन्य धन्य धामी जी’ गीत एवं उसके पोस्टर का भी विमोचन किया। गीत को निर्मल अनुरागी और अंजलि अनुरागी ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका संगीत निर्देशन रणजीत सिंह ने किया है।

Static 1

Related posts

रोडवेज बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर मिलेगा 100 रुपये तक कैशबैक

Rashtra Purodha

महाराज ने किया शारदा कॉरिडोर, नायकखेड़ा के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

Rashtra Purodha

दलेर मेहंदी विवाद पर सीएम धामी की अपील, बोले- मामले को अब तूल देने की जरूरत नहीं

Rashtra Purodha

Leave a Comment