21.2 C
Dehradun, IN
November 29, 2026
Rashtra Purodha
उत्तराखंडदेहरादून

प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन को आपदाओं के प्रति जागरूक करने के महत्व पर जोर दिया।

उल्लेखनीय है कि 28 नवंबर 2023 को उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला गया था। इस ऐतिहासिक एवं चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान की स्मृति में प्रदेश में पहली बार आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जा रहा है।

इसके तहत 25 से 28 नवंबर तक प्रदेशभर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों और मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य आमजन को आपदाओं के प्रति जागरूक करना, आपदा के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता विकसित करना तथा राहत एवं बचाव कार्यों से जुड़ी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करना है।

कार्यक्रम में मंत्रीगण एवं शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, प्रदेश के सभी जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इसके साथ ही विभिन्न स्कूलों एवं डिग्री कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भी ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Static 1

Related posts

देहरादून के निजी स्कूल में शिक्षक पर छात्राओं से अनुचित व्यवहार के आरोप, डायरेक्टर पर भी दबाव बनाने का दावा

Rashtra Purodha

धामी कैबिनेट के 17 बड़े फैसले: उपनलकर्मियों को समान काम-समान वेतन, शहीदों के गांव में लगेंगी मूर्तियां

Rashtra Purodha

पिथौरागढ़ में मुनस्यारी में पहाड़ी से गिरा बोल्डर, एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर

Rashtra Purodha

Leave a Comment