15 C
Dehradun, IN
November 29, 2026
Rashtra Purodha
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने एक दिवसीय जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान अपने पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे। गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी भी मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं श्रीमती गीता धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित हरि चंद देवता मंदिर में परिवार सहित विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर प्रगति की कामना की।

अपने पैतृक गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, बच्चों एवं बुजुर्गों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनके हालचाल पूछे तथा बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Static 1

Related posts

CM Dhami की बड़ी घोषणा: अब 60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं रोडवेज बसों में करेंगी मुफ्त सफर

Rashtra Purodha

मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया इगास पर्व, सीएम धामी ने भैलो खेलकर निभाई लोक परंपरा

Rashtra Purodha

उत्तराखंड कैबिनेट के 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹1,700 बढ़ा; अब मिलेंगे ₹10 हजार

Rashtra Purodha

Leave a Comment