17.5 C
Dehradun, IN
October 19, 2026
Rashtra Purodha
उत्तराखंड

हरिद्वार में आज होगी धामी कैबिनेट की बैठक, कुंभ-2027 की तैयारियों पर रहेगा फोकस

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण भवन में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जाएगी। प्रदेश सरकार की ओर से जनसमस्याओं के समाधान और विकास योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों में कैबिनेट बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में हरिद्वार में होने वाली यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कैबिनेट बैठक से पहले गंगा पूजन करेंगे मुख्यमंत्री

कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर मां गंगा का पूजन एवं आरती करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश की सुख-समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करेंगे। बैठक की मुख्य थीम कुंभ मेला-2027 रखी गई है।

कुंभ-2027 की तैयारियों पर हो सकती है अहम चर्चा

हरिद्वार में आयोजित होने वाली कैबिनेट बैठक में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों, विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। कुंभ मेले के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को गति देने के साथ ही प्रदेश के अन्य विकास कार्यों पर भी मंत्रिमंडल विचार कर सकता है।

इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रदेश को विभिन्न विकास कार्यों के लिए दिए गए आर्थिक सहयोग और योजनाओं के संबंध में धन्यवाद एवं अभिनंदन प्रस्ताव लाए जाने की भी संभावना है।

पहली बार हरिद्वार में आयोजित होगी धामी कैबिनेट की बैठक

धर्मनगरी हरिद्वार में पहली बार धामी मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित होने जा रही है। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के मद्देनजर इस बैठक को विशेष महत्व दिया जा रहा है। सरकार की इस पहल को विकास योजनाओं की समीक्षा और स्थानीय स्तर पर निर्णय प्रक्रिया को बढ़ावा देने के प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है।

विधानसभा सत्र की तारीख पर भी हो सकता है फैसला

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की तारीख को लेकर भी निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर प्रदेशभर की नजरें टिकी हैं। अब देखना होगा कि कुंभ-2027 की तैयारियों और प्रदेश के विकास को लेकर मंत्रिमंडल कौन-कौन से महत्वपूर्ण निर्णय लेता है।

Related posts

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने तड़के मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय

Rashtra Purodha

‘Rent a Boyfriend’ स्कैम पर STF का अलर्ट, ठगी से बचें

Rashtra Purodha

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

Rashtra Purodha

Leave a Comment