21.2 C
Dehradun, IN
November 29, 2026
Rashtra Purodha
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS समेत 17 अधिकारियों के विभाग बदले

आर. राजेश कुमार को खनन, लालरिन लियना फैनई को आबकारी और दिलीप जावलकर से वित्त विभाग की जिम्मेदारी वापस

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने बुधवार को नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए 12 आईएएस समेत कुल 17 अधिकारियों के विभागों और जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत प्रमुख सचिव, सचिव और अपर सचिव स्तर के अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां नए अधिकारियों को सौंपी गई हैं।

प्रशासनिक फेरबदल के तहत सचिव आवास आर. राजेश कुमार को सचिव खनन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, प्रमुख सचिव लालरिन लियना फैनई को उनके वर्तमान विभागों के साथ आबकारी विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सचिव स्तर पर हुए बदलावों में दिलीप जावलकर से वित्त विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। अब उनके पास निर्वाचन और जलागम विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। वहीं, बृजेश कुमार संत से औद्योगिक विकास (खनन), महानिदेशक खनन और आबकारी विभाग का दायित्व हटाकर उन्हें खेल एवं युवा कल्याण विभाग सौंपा गया है।

इसी क्रम में डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा से तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें आयुष और आयुष शिक्षा विभाग का प्रभार दिया गया है। सचिव युगल किशोर पंत को संस्कृति और सचिवालय प्रशासन के साथ तकनीकी शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दूसरी ओर, रंजना राजगुरु से आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग हटाकर उन्हें नियोजन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा से खेल एवं युवा कल्याण विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है।

अपर सचिव स्तर पर भी कई बदलाव

अपर सचिव स्तर पर भी व्यापक प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। अपर सचिव पर्यटन अभिनव शाह को रजिस्ट्रार सहकारिता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। रीना जोशी को श्रम विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि विनीत कुमार से श्रम विभाग हटाकर उन्हें जलागम और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्हें अपर निदेशक एवं परियोजना निदेशक जलागम की जिम्मेदारी भी दी गई है।

मनुज गोयल को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के साथ वित्त विभाग का प्रभार दिया गया है। वहीं, मेहरबान सिंह बिष्ट से सहकारिता और रजिस्ट्रार सहकारिता का दायित्व वापस लेकर उन्हें गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बाध्य प्रतीक्षारत बीएस चलाल को निदेशक दुग्ध विकास एवं निदेशक डेयरी नियुक्त किया गया है। वहीं, इलागिरी को इन दोनों पदों से अवमुक्त करते हुए अपर आयुक्त, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

सचिवालय सेवा के अपर सचिव विक्रम सिंह यादव से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का प्रभार हटा दिया गया है। वहीं, महिमा रौंकली को राजस्व और सैनिक कल्याण विभाग के साथ वन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

शासन के इस बड़े फेरबदल को विभागीय कार्यप्रणाली में बदलाव, प्रशासनिक जिम्मेदारियों के पुनर्वितरण और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Static 1

Related posts

पवाणी गांव पहुंचे सीएम धामी, अग्निकांड प्रभावित परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान

Rashtra Purodha

महाराज ने किया शारदा कॉरिडोर, नायकखेड़ा के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

Rashtra Purodha

बिंदुखत्ता में सांस्कृतिक सभागार बनेगा, सीएम धामी ने की घोषणा

Rashtra Purodha

Leave a Comment