17.5 C
Dehradun, IN
October 19, 2026
Rashtra Purodha
उत्तराखंडदेहरादून

ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक: भारी बारिश के बीच दून पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, 700 से अधिक लोगों से पूछताछ

देहरादून: अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस ने 29/30 अगस्त की रात भारी बारिश के बीच “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक” चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर नगर और देहात क्षेत्र में क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने देर रात अनावश्यक रूप से घूम रहे 700 से अधिक लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान संदिग्ध पाए गए 27 व्यक्तियों को थाने लाकर आवश्यक पूछताछ और सत्यापन की कार्रवाई की गई।

पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की। 54 व्यक्तियों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 23,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी शिकंजा

नाइट स्ट्राइक के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी सख्ती दिखाई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 19 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया और उनके वाहनों को सीज कर दिया गया।

इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 72 वाहन चालकों के एमवी एक्ट के तहत चालान किए गए, जिनसे 44,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, 23 वाहन चालकों के चालान माननीय न्यायालय के लिए भेजे गए, जबकि नियमों के उल्लंघन पर 21 वाहनों को सीज किया गया।

अपराधियों के खिलाफ लगातार जारी रहेगी कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इन्हीं निर्देशों के तहत दून पुलिस द्वारा नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रात्रि में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Related posts

मौसम सुधरने के बाद चारधाम यात्रा फिर शुरू, जिलाधिकारियों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार निर्णय के निर्देश

Rashtra Purodha

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर सीएम धामी ने हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती

Rashtra Purodha

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

Rashtra Purodha

Leave a Comment