21.2 C
Dehradun, IN
November 29, 2026
Rashtra Purodha
उत्तराखंडदेहरादून

प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट

प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार, कवि और लेखक प्रसून जोशी ने आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रसून जोशी के मध्य उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति, कला, साहित्य, संगीत एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही राज्य की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, लोक परंपराओं एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पहचान दिलाने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, लोकगीत, लोककला एवं परंपराएं राज्य की अमूल्य धरोहर हैं। राज्य सरकार इनके संरक्षण, संवर्धन तथा प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने साहित्य, गीत लेखन, सिनेमा एवं रचनात्मक जगत में प्रसून जोशी के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि कला और साहित्य समाज की संवेदनाओं, विचारों एवं सांस्कृतिक मूल्यों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम हैं। इनके माध्यम से देश की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विशिष्टताओं को संचार एवं प्रसारण के विभिन्न माध्यमों के जरिए व्यापक पहचान दिलाने तथा राज्य की लोककला और लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई ।

Static 1

Related posts

पटेलनगर में वाहन चोरी की दो वारदातों का खुलासा, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार; चोरी की दोनों स्कूटियां बरामद

Rashtra Purodha

चमोली में भालू का हमला, एक ही परिवार के चार लोग घायल; हायर सेंटर रेफर

Rashtra Purodha

मसूरी-देहरादून मार्ग पर फिर भारी भूस्खलन, पानी वाले बैंड के पास सड़क का बड़ा हिस्सा बहा; यातायात पूरी तरह बंद

Rashtra Purodha

Leave a Comment