17.5 C
Dehradun, IN
October 19, 2026
Rashtra Purodha
अपराधउत्तराखंडदेहरादून

रायपुर हत्याकांड में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी दबोचे गए

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के रक्षा विहार, चूना भट्टा में युवक की हत्या के मामले में दून पुलिस ने फरार चल रहे दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में अब तक कुल पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त 2026 की रात रक्षा विहार चूना भट्टा क्षेत्र में कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के दौरान घायल हुए मोहम्मद इफ्तियार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। मामले में मृतक के भाई नजरे आलम पुत्र अमीर हसन की तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में मु0अ0सं0-336/2026, धारा 103(1)/238/3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। गठित टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले तीन अभियुक्तों—अनस पुत्र नसीम अहमद (21 वर्ष), आरिस पुत्र मोहम्मद तालीम (28 वर्ष) और जावेद पुत्र नईम (24 वर्ष), सभी निवासी रक्षा विहार—को गिरफ्तार किया था। तीनों को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया था।

प्रकरण की प्रारंभिक जांच और गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान घटना में शामिल कुछ अन्य युवकों के नाम भी सामने आए। इसके बाद पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश और तलाश की जा रही थी।

इसी क्रम में 25 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चूना भट्टा स्थित बस अड्डे के पास से घटना में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. तल्हा उर्फ कैफ पुत्र मोहम्मद इरफान, निवासी रक्षा विहार, थाना रायपुर, देहरादून।
  2. अबू बसर पुत्र मोहम्मद खालिद, निवासी मोहल्ला हसनपुर बस्सी, कीरतपुर, थाना किरतपुर, जिला बिजनौर।

पुलिस का कहना है कि मामले में विवेचना जारी है तथा घटना में शामिल अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

Related posts

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर देहरादून में कांग्रेस की बाइक रैली, घंटाघर पर करेगी प्रदर्शन

Rashtra Purodha

नेहरू कॉलोनी में मारपीट और हंगामा: यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल समेत चार हिरासत में

Rashtra Purodha

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

Rashtra Purodha

Leave a Comment