15 C
Dehradun, IN
November 29, 2026
Rashtra Purodha
उत्तराखंडदेहरादून

कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रदेश की जनता का भी किया अपमान: महाराज

देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जौलजीबी मेले में कांग्रेस विधायक हरीश धामी द्वारा किए गए उत्पात पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह कृत्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त करने योग्य नहीं है।

श्री महाराज ने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जाने के पश्चात, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस विधायक ने मंच पर जिस प्रकार अराजकता का माहौल बनाया, उससे जनता के सामने कांग्रेस का असली चरित्र उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अत्यंत व्यस्तता का होता है। उन्हें अन्य कार्यक्रमों में भी जाना होता है। ऐसी स्थिति में मुख्य अतिथि अपना संबोधन देकर चले जाते हैं, लेकिन कार्यक्रम आगे चलता रहता है। परंतु जौलजीबी मेले में कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री के जाने के बाद मंच पर जो कृत्य किया, वह सरासर गुंडागर्दी है। मंच पर जिस प्रकार से तोड़ फोड़ की गई वह प्रदेश के मुख्यमंत्री का ही नहीं, बल्कि प्रदेश की देवतुल्य जनता का भी घोर अपमान है।

श्री महाराज ने स्पष्ट कहा कि यह देवभूमि की जनता और उनकी चुनी हुई सरकार है। यहाँ किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस को इसका कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब मिलेगा। कांग्रेस विधायक की मारपीट, गुंडागर्दी और हंगामे को अमर्यादित, बेहद शर्मनाक और अनैतिक कृत्य बताते हुए श्री महाराज ने कहा कि दरअसल विपक्षी विधायक और नेता डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गए हैं। यही वजह है कि वे लगातार झूठ, भ्रम, अफवाह और अराजक राजनीति कर राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश में लगे हैं।

Static 1

Related posts

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

Rashtra Purodha

दलेर मेहंदी विवाद पर सीएम धामी की अपील, बोले- मामले को अब तूल देने की जरूरत नहीं

Rashtra Purodha

जेनी प्रकरण: 2002 में मॉडलिंग के लिए देहरादून आई थीं जेनी, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के आवास तक कैसे पहुंचीं?

Rashtra Purodha

Leave a Comment