17.5 C
Dehradun, IN
October 19, 2026
Rashtra Purodha
उत्तराखंड

ऋषिकेश को खेल क्षेत्र में मिली बड़ी सौगात, बैराज कॉलोनी में शहर के प्रथम इनडोर बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ

ऋषिकेश, 24 अगस्त 2026। तीर्थनगरी ऋषिकेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा बच्चों और युवाओं को आधुनिक एवं बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

बैराज कॉलोनी वार्ड में ऋषिकेश के प्रथम इनडोर बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण कार्य का आज विधिवत शुभारंभ माननीय महापौर श्री शम्भू पासवान जी द्वारा किया गया।

इनडोर बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण से शहर के खिलाड़ियों को वर्षभर मौसम की बाधाओं से मुक्त होकर अभ्यास करने की सुविधा प्राप्त होगी। विशेष रूप से बच्चों, युवाओं और उभरती हुई बैडमिंटन प्रतिभाओं के लिए यह सुविधा अत्यंत उपयोगी साबित होगी। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं अभ्यास का वातावरण मिलने के साथ ही उन्हें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर भी मिलेगा।

इस अवसर पर माननीय महापौर श्री शम्भू पासवान जी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम है। नगर निगम का प्रयास है कि ऋषिकेश में विकास के साथ-साथ खेल सुविधाओं का भी निरंतर विस्तार किया जाए, ताकि शहर की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच मिल सके।

उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में अनेक प्रतिभाशाली बच्चे और युवा हैं, जिन्हें उचित संसाधन और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए तो वे राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। इसी सोच के साथ नगर निगम द्वारा खेल सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।कार्यक्रम में नगर निगम ऋषिकेश एवं समाजसेवी बहन श्रीमती नीरजा गोयल के प्रयासों एवं सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने इनडोर बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण कार्य के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे ऋषिकेश के खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

इस अवसर पर स्थानीय पार्षद अभिनव सिंह मलिक, समाज सेवी बहन नीरजा गोयल, लक्ष्मी नारायण जोशी सहित नगर निगम के अधिसाशी अभियंता अनिल नेगी, अवर अभियंता योगेश सेमवाल, शिवानी एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Related posts

धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: 1.19 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण, भूमि के पट्टेदारों को भी राहत

Rashtra Purodha

दून अस्पताल में नवजात बदलने का आरोप, परिजनों ने मांगा DNA टेस्ट; स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Rashtra Purodha

विश्व बैंक समूह के प्रबंध निदेशक ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट का किया भ्रमण

Rashtra Purodha

Leave a Comment