17.5 C
Dehradun, IN
October 19, 2026
Rashtra Purodha
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखण्ड पहुंचे मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, सोमवार को लेंगे पद की शपथ

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, लोक भवन पहुंचने पर अधिकारियों ने किया स्वागत

देहरादून। उत्तराखण्ड के मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन रविवार शाम उत्तराखण्ड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखण्ड पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस परेड का निरीक्षण भी किया।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने मनोनीत राज्यपाल का स्वागत किया।

इसके बाद लोक भवन, देहरादून पहुंचने पर डॉ. ढाल सिंह बिसेन का विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के.के. शुक्ल, सचिव प्रोटोकॉल विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप, आईजी विम्मी सचदेवा रामन और अपर सचिव रीना जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

19 अक्टूबर को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ

मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे लोक भवन परिसर में आयोजित समारोह में उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

Related posts

सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने तीन घायलों को किया रेस्क्यू

Rashtra Purodha

देहरादून में आर्किटेक्स एक्सपो का भव्य शुभारंभ, 4 अक्टूबर तक जुटेंगे निर्माण और डिजाइन क्षेत्र के विशेषज्ञ

Rashtra Purodha

ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक: भारी बारिश के बीच दून पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, 700 से अधिक लोगों से पूछताछ

Rashtra Purodha

Leave a Comment