15 C
Dehradun, IN
November 29, 2026
Rashtra Purodha
उत्तराखंडदेहरादून

मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण

सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

सुरक्षा, यातायात, पार्किंग एवं जनसुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर दिया जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित हों तथा कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए, ताकि कार्यक्रम के दौरान आमजन को अनावश्यक असुविधा न हो। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश एवं निकास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पार्किंग स्थलों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से तैयारियों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूर्ण कर ली जाएं। आयोजन से जुड़े अधिकारियों के दायित्व स्पष्ट हों तथा प्रत्येक स्तर पर व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सुचारु एवं सफल आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय सहित शासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

Static 1

Related posts

हरिद्वार में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक शुरू, 2027 चुनाव का शंखनाद

Rashtra Purodha

मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

Rashtra Purodha

प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

Rashtra Purodha

Leave a Comment