15 C
Dehradun, IN
November 29, 2026
Rashtra Purodha
MDDAउत्तराखंडदेहरादून

एमडीडीए की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, आमबाग में निर्माण सील

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए ऋषिकेश के आमबाग क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने गली नंबर-2, आमबाग, ऋषिकेश में अंकुर द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण पर कार्रवाई करते हुए स्थल को सील कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि बिना अनुमति निर्माण करने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


प्राधिकरण की टीम ने इसके अलावा सुबेद/भवन स्वामी गली नं0- 10, निर्मल ब्लाक-बी, ऋषिकेश जिला देहरादून के द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण करने पर सीलिंग की कार्यवाही करते की।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। भवन निर्माण से पहले मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है। बिना स्वीकृति अथवा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में प्राधिकरण लगातार निगरानी कर रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण जैसी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा प्राधिकरण की प्रवर्तन टीमें क्षेत्र में नियमित निरीक्षण कर रही हैं। अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले आवश्यक मानचित्र स्वीकृत अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी परेशानी का सामना न करना पड़े।

एमडीडीए ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Static 1

Related posts

मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री

Rashtra Purodha

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं

Rashtra Purodha

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS समेत 17 अधिकारियों के विभाग बदले

Rashtra Purodha

Leave a Comment